बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी कार्रवाई : फर्जी एनकाउंटर समेत दो अन्य मामलों में तीन पुलिस कर्मी नौकरी से बर्खास्त

बड़ी कार्रवाई :  फर्जी एनकाउंटर समेत दो अन्य मामलों में तीन पुलिस कर्मी नौकरी से बर्खास्त

डेस्क...  शराब और अन्य मामले में दोषी पाए जाने के बाद एसपी के अनुंशसा पर पूर्णिया परिक्षेत्र के आईजी सुरेश कुमार चौधरी ने सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी विकास कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ओझा, सहायक अवर निरीक्षक जाकिर हुसैन व संजीव कुमार पासवान को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन कचना ओपी अध्यक्ष दिलीप कुमार ओझा द्वारा एक शराब मामले में फर्जी इनकाउंटर की बात सामने आई थी। इस मामले में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया चल रही थी। जिसमें वे दोषी पाए गए। स्थानीय स्तर पर अनुशंसा के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दूसरी ओर तत्कालीन सुधानी ओपी अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर राकेश रमण पर सुधानी ओपी में तैनात एएसआई जाकिर हुसैन ने जानलेवा हमला किया था। आरोपी एएसआई ने मारपीट के बाद ओपी अध्यक्ष पर गोली चलाई थी। इस मामले में एएसआई जाकिर के खिलाफ विभागीय जांच के क्रम में आरोप सही पाया गया।

पोठिया ओपी में तैनात एएसआई संजीव कुमार पासवान को स्थानीय लोगों से पैसा वसूलने पर जिला पुलिस के शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया था। मामले में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी थी। मामले की जांच में आरोप सही पाया गया। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त रहने के कारण स्थानीय अनुशंसा के आलोक में आईजी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मालूम हो कि पिछले दो वर्षों में जिले में बीस पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को अब तक शराब अधिनियम का पालन नहीं करने, विभागीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन, भ्रष्टाचार एवं अन्य मामले में दोषी पाये जाने पर बर्खास्त किया गया है।


Suggested News