बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बिहार में आ गया है राक्षस राज

 तेजस्वी यादव की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बिहार में आ गया है राक्षस राज

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में राक्षस राज आ गया है। प्रदेश में बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित है। बालिका गृह कांड और रेप की घटनाएं की इस बात के प्रमाण है कि बिहार में कानून का राज नहीं राक्षस राज है। 

तेजस्वी यादव आज राजद प्रदेश कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे नामांकन को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा  कि व्यवसायी की हत्या की जा रही है। गैंगरेप किया जा रहा। बालिका गृह का कांड हुआ। ऐसी पार्टी जब सत्ता में हो तो उससे क्या उम्मीद की जा सकती। बिहार में राक्षस राज आ गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा  कि प्याज की कीमत गैस की कीमत आसमान छू रही। बिस्कोमान 35 रूपये किलो प्याज बेच रहा था तो फिर बिहार सरकार  ने क्यों नही बेचा। बिस्कोमान को प्याज बेचने से क्यों रोका गया।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं। प्रदेश की सत्ता अब उनसे संभल नहीं रही। आमलोगों की इस परेशानी को लेकर वे मकर संक्रांति के बाद यात्रा पर निकलेंगे।

गौरतलब हो कि प्रदेश की सत्तासीन जदयू-बीजेपी भी इसी तरह से राजद के शासनकाल को हमेशा जंगलराज की संज्ञा देती रही है। ठीक उसी तरह आज तेजस्वी ने प्रदेश की एनडीए सरकार को राक्षस राज बताया

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News