बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में बड़ा नाव हादसा : भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही बहनों से भरी नाव यमुना में डूबी, चार के शव मिले, कई लापता

यूपी में बड़ा नाव हादसा : भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही बहनों से भरी नाव यमुना में डूबी, चार के शव मिले, कई लापता

Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां यमुना नदी में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बांदा से फतेहपुर जा रही नाव नदी में डूब गई। इस नाव में 40 से 50 लोग सवार थे। अभी तक चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, वहीं करीब 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि नव पर बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं सवार थी। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज के लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। यहां एकमात्र साधन नाव है। उसमें 30 से 40 सवार लोग एक बार नदी के एक ओर से दूसरी ओर ले जाए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में 40 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाव जब बीच नदी में पहुंची तो हिचकोले खाने लगी। लोग डर गए और इधर उधर खिसकने लगे। इसी बीच एक तरफ लोगों की संख्या ज्यादा हो गई और नाव पलट गई। कुछ लोग तो तैरने लगे लेकिन महिलाएं और बच्चे डूबने लगे। देखते देखते बीच धार में लोग बहने लगे। इसी बीच पास में आई एक दो नाव ने कुछ लोगों को खींचना शुरू किया। लेकिन कई महिलाएं और बच्चे बह गए।



Suggested News