बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : आरा में सुबह सुबह हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने चार महिलाओं को रौंदा, सभी की मौत

BIG BREAKING : आरा में सुबह सुबह हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने चार महिलाओं को रौंदा, सभी की मौत

ARA : बड़ी खबर आरा से सामने आई है, जहां आज सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक अनियांत्रित बोलेरो ने  सड़क किनारे टहल रही 4 महिलाओं को रौंद दिया है, जिसमें चारों महिलाओं की मौत होने का बात सामने आई है।  मामला पीरो थाना क्षेत्र के देवचन्दा पुल के पास की बतायी जा रही है। हादसे में मौत के आक्रोशित लोगों ने  सड़क जाम कर दिया है  और हंगामा शुरू कर दिया है। वहीं पीरो थाना  पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है।

दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के ओझवलिया गांव का है. जहां सुबह करीब पांच बजे चार महिलाएं आपस में बात करते हुए टहलने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को टक्कर मार दी. गाड़ी के टक्कर से सभी महिलाएं करीब 20 फुट दूर जाकर गिरीं. इसमें सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.  लोगों ने बताया कि सभी महिला प्रतिदिन टहलने जाती थीं. आज भी टहलने के लिए निकलीं तभी सुबह यह हादसा हो गया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ सड़क पर इकट्ठा हो गई और आरा-सासाराम पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  ग्रामीण सड़क जाम करने के बाद मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटनास्थल पर लगी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.  वहीं पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी.


Suggested News