Big Breaking : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में टकराई दो नाव, कई लोग लापता

पटना. बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। यहां मनेर के शेरपुर मंदिर के समीप गंगा नदी में सवारियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गयी। इसमें एक नाव डूब गयी है। इस घटना में कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार नदी की दूसरी तरफ से चारा और सामान लेकर 3 नाव वापस लौट रही थी। इस दौरान 2 नाव की आपस में टक्कर हो गयी, जिसमें एक नाव डूब गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर करीब 50 लोग सवार थे। इसमें 40 लोग बाहर निकल गए हैं, लेकिन अभी भी 10 लोग लापता है। इस मामले में सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिल रही है, जिसमें कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं लापता लोगों की तलाश देर रात तक जारी थी।