पटना. बड़ी खबर रांची से आ रही है। यहां बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन पर हमला हुआ है। इस हमले में वे बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि वे रांची निजी कामों से गये हुए थे। यहां असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
नितिन नवीन भजपा के नेता हैं और वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री है। मिली जानकारी के अनुसार वे निजी कामों से रांची गये हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने नितिन नवीन की गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। मौके पर मौजूद पुलिस ने नितिन नवीन को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से बाहर निकाली और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले लिया है। झारखंड में जुमे की नामाज के बाद उग्र प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान गोलीबारी की भी सचूना मिल रही है। बताया जा रहा है कि सात लोगों को गोली लगी है।