बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : बिहार से दिल्ली जा रही बस की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

BIG BREAKING : बिहार से दिल्ली जा रही बस की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

अररिया: जिले के एनएच 57 गोढ़ी चौक के समीप सोमवार की संध्या सात बजे बस व ट्रैक्टर की टक्कर में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अररिया सदर अस्पताल भेजा गया।

 नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं एनएच पर दुर्घटना स्थल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे पुलिस द्वारा जाम को हटवाया जा रहा है। 

बता दें कि बस अररिया से दिल्ली की ओर जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर के आने जाने से टक्कर हो गई। जिसमें लोग घायल हो गए। अररिया नगर थाना क्षेत्र का मामला है।


Suggested News