बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यक्ति को गोलियों से भूना, मौत

Big Breaking : पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यक्ति को गोलियों से भूना, मौत

पटना. राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है। पटना के नौबतपुर में बेलगाम अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी। वारदात नौबतपुर के छोटी टेंगरैला गांव की है।

मृतक की पहचान छोटी टेंगरैला निवासी राम दर्शन सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वारदात की जनकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण पुराना विवाद है।

बताया जाता है कि राम दर्शन सिंह अपने घर के पास बैठे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि रामवीर सिंह नौबतपुर से चर्चित रुपेश हत्याकांड के गवाह थे। घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे को भी दो-तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, बताया जा रहा है कि उसका अपराधिक इतिहास था। इस बीच पुरान विवाद को लेकर एक और हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Suggested News