बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : भागलपुर में महिला डॉक्टर ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : भागलपुर में महिला डॉक्टर ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : भागलपुर में एक महिला डॉक्टर के ख़ुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की महिला डॉक्टर पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी. 

घटना भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाब बाग कॉलोनी की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर पिछले पांच दिनों से  सर्दी और खांसी से परेशान थी. 

इस घटना की जानकारी पुलिस दी गयी. जिसके बाद सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने पूरे मामले की छानबीन की. उन्होंने कहा की फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

पोस्टमार्टम के लिए महिला डॉक्टर के शव को अस्पताल में भेज दिया गया है. हालाँकि अभीतक तक डॉक्टर के ख़ुदकुशी किये जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News