बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : पटना में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

Big Breaking : पटना में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

पटना. राजधानी पटना में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी है। दोनों गुटों के बीच खूब मारपीट और फायरिंग हुई है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना पटना के मनेर की है। जहां सुअरमरवा पंचायत के चौरासी गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व अंधाधुंध फायरिंग हुई।

बताया जाता है कि चौरासी गांव में दो बच्चों के बीच हुए झगड़ा दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुरुवार को दारोगा राय व संजय राय के लोग आमने सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। गोलीबारी में संजय राय, राहुल, धर्मेंद्र यादव व शंकर राय सहित आधा दर्जन लोग मारपीट व गोली लगने से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं संजय के सीने में 14 छर्रे लगने की बात कही जा रही है। राहुल, धर्मेंद्र व शंकर को चेहरे पर छर्रे लगे हैं। उपचार के बाद डॉक्टर ने उचित इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Suggested News