बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: पटना में अवैध ढंग से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाते 6 लोग हुए गिरफ्तार

BIG BREAKING: पटना में अवैध ढंग से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाते 6 लोग हुए गिरफ्तार

PATNA: राजधानी पटना के सबलपुर इलाके में पुलिस द्वारा बड़ी छापेमारी की गई। यहां एक मकान में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित पिस्टल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस को बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार सहित इस्तेमाल में आने वाली कई मशीनें बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने हथियार बनाते 7 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पटनासिटी इलाके के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित गुलमहियाचक में इस अवैध हथियार की फैकट्री का भंडाफोड़ किया गया है। यहां राम इकबाल महतो के मकान में पुलिस बल ने अचानक धावा बोला औऱ 7 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मकान से पिस्टल बनाने से जुड़े कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार 7 लोगों में से कई लोग मुंगेर जिले के बताए जा रहे हैं। आपके बता दें, मुंगेर शुरू से ही अवैध हथियार बनाने में अव्वल रहा है। यहां से तो पुलिस ने बड़ी मात्रा में AK-47 भी बरामद किए थे। गिरफ्तार लोगों में मो. साबिर, मो. युसूफ, अंकित कुमार, मो. कासिम, और असगर मुंगेर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि दो अन्य अपराधियों में भागलपुर के रवि कुमार औऱ पटना के रणधीर कुमार शामिल हैं। इन सभी को पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ रवाना हो गई है। इन सब से कड़ी पूछताछ की जाएगी, जहां आगे और बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

7 लोगों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने हथियार बनाने से संबंधित कई हथियार भी बरामद किए हैं। इनमें 7.65 मिमी की 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, कचर मशीन, ड्रिलिंग मशीन, सहित 3 अन्य मशीनें शामिल हैं। पटना पुलिस की यह कार्रवाई अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। 

Suggested News