बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : CBI कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौटे लालू प्रसाद, जानें क्या हुआ पेशी के दौरान

BIG BREAKING : CBI कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौटे लालू प्रसाद, जानें क्या हुआ पेशी के दौरान

PATNA : बांका कोषागार से 46 लाख के अवैध निकासी के मामले में आरोपी बने लालू प्रसाद आज पटना के CBI की विशेष अदालत MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट से सशरीर पेशी से राहत देने की मांग की। इस पर कोर्ट राजी हो गया। लेकिन पेशी के कुछ मिनटों बाद ही वह वापस लौट गए। बताया गया है कि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर की तय की है। 

कुछ ही मिनटों तक चली सुनवाई

इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान अपना पक्ष रखते हुए RJD सुप्रीमो ने कहा, "हुजूर... मैं अक्सर बीमार रहता हूं। ऐसे में मुझे पेश होने से राहत दीजिए। मेरे वकील इस मामले को देखेंगे।' उनकी इस मांग पर कोर्ट ने कहा, "ठीक है अब से आप अपने वकील को तारीख पर भेज दीजिएगा।' इतनी सुनवाई के बाद केस की अगली तारीख 30 नवंबर तय की गई। बता दें, इस केस में पटना के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने लालू सहित 28 आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद RJD सुप्रीमो सोमवार शाम दिल्ली से पटना आए हैं।

25 साल से चल रहा है केस 

बांका उप कोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला 1996 से चल रहा है। इसमें शुरू में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव के अलावा 44 आरोपी थे। फिलहाल 28 लोगों पर केस चल रहा है। आधा दर्जन आरोपियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना कोर्ट को दी गई है।

Suggested News