बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग : बेगूसराय में कुख्यात तुलसी महतो की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बिग ब्रेकिंग : बेगूसराय में कुख्यात तुलसी महतो की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जिले के कुख्यात तुलसी महतो के रुप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान नाव कोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी सहदेव महतो के पुत्र तुलसी महतो के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि तुलसी महतो अपने घर आ रहा था उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार कर दी। अपराधियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर तीन गोलियां मारी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि तुलसी महतो खुद आपराधिक प्रवृति का था और कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों का मानना है कि तुलसी की हत्या गैंगवार में हुई है। 

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News