बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : लॉक डाउन के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बेतिया का पोखरिया गांव, पांच घायल तीन की हालत गंभीर

Big breaking : लॉक डाउन के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बेतिया का पोखरिया गांव, पांच घायल तीन की हालत गंभीर

Bettiya : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां आज सुबह की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई है। घटना में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि जिले के चनपटिया थाना अंतर्गत पोखरिया गांव में दो पक्षों की बीच खूनी भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरु हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्षों की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। जिसमें पांच लोगों घायल हुए है। 

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। 

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News