बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंगः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का इस्तीफा,कई अन्य मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

बिग ब्रेकिंगः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का इस्तीफा,कई अन्य मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

DESK: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वरिष्ठ बीजेपी नेता व कई विभागों का जिम्मा संभाल रहे मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है। रविशंकर प्रसाद विधि,आईटी, संचार मंत्री का पद संभाल रहे थे। लेकिन उन्होंने इस्तीफा कर दिया है। रविशंकर प्रसाद पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। रविशंकर प्रसाद के अलावे कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा दिया है। 

बता दें, थोड़ी देर बाद यानी शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राष्ट्रपति भवन में नये मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है। मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार,थावरचंद गहलोत ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है। सदानंद गौडा,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बंगाल से आने वाले बाबुल सुप्रियो,प्रताप सारंगी को भी इस्तीफा देने को कहा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार कुल 12 मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया है। हालांकि यह संख्या और भी बढ़ सकती है। 


Suggested News