बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंचे राबड़ी आवास, नाराजगी की खबरों के बाद पहली बार होगी मुलाकात

BIG BREAKING: आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंचे राबड़ी आवास, नाराजगी की खबरों के बाद पहली बार होगी मुलाकात

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता जगदानंद सिंह अचानक ही राबड़ी आवास पहुंचे हैं। तेजप्रताप यादव की बयानबाजी के प्रकरण के बाद से चल रही नाराजगी की खबरों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से जगदानंद सिंह की यह पहली मुलाकात है।

आप बता दें, आरजेडी के युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक के दौरान तेज प्रताप यादव की तरफ से जगदानंद सिंह को लेकर ‘हिटलर’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया था। बैठक में तेजप्रताप यादव की तरफ से दिए गए सनसनीखेज बयान में कहा गया था कि ‘कुर्सी किसी की बपौती नहीं होती है’। इस बयान को सीधे तौर पर जगदानंद सिंह से जोड़कर देखा गया। इन तमाम बयानों के बाद से ही जगदानंद सिंह ने राजद कार्यालय जाना बंद कर दिया था। वहीं राजद की तरफ से आधिकारिक रूप से इसके पीछे विभिन्न तरह के निजी कारण बताए जा रहे थे। इसी बीच बीते 15 अगस्त को पार्टी दफ्तर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान जगदानंद सिंह मौजूद नहीं थे।

इतने सालों में ऐसा पहली बार हुआ कि राजद प्रदेश अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन नहीं किया। आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस के दिन जगदानंद सिंह ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में झंडोत्तोलन करते हैं। जब प्रदेश अध्यक्ष ध्वजारोहण के लिए नहीं पहुंचे, तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ही पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया था। उसके बाद ही माना गया कि जगदानंद सिंह इस बार काफी ज्यादा नाराज हैं। नाराजगी को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। 

वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछे जाने पर उन्होनें कड़े शब्दों में कहा था कि यह केवल मीडियाकर्मियों की बनाई गई बातें हैं कि जगदा बाबू नाराज हैं। असलियत इससे कोसों दूर हैं। वह नाराज नहीं है बल्कि निजी कार्यों में व्यस्त हैं।

Suggested News