बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली AIIMS ने एडमिट लेने से किया मना, वापस रांची लौटाया

Big Breaking : राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली AIIMS ने एडमिट लेने से किया मना, वापस रांची लौटाया

Desk. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। यहां दिल्ली एम्स ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एडमिट करने से मना कर दिया है। बुधवार अहले सुबह लालू यादव को वापस रांची लौटने के लिए कहा गया है। बता दें कि मंगलवार रात लालू यादव किडनी की स्थिति बिगड़ने के बाद एयर एम्बुलेंस से दिल्ली गए थे। रात भर इमरजेंसी में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद काक्रिएटिनिन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। तबीयत को देखते हुए बुधवार को रांची रिम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बोर्ड की मीटिंग के बाद उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। यहां से डॉक्टरों की निगरानी में रातभर रखने के बाद उन्हे फिर रांची भेज दिया है।

वहीं दिल्ली एम्स में भर्ती नहीं होन के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव बुधवार को ही 3.30 बजे फ्लाइट से रांची लौट आएंगे। लालू यादव पिछले दिनों से ही बीमार चल रहे हैं। वे अभी चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। इस अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया था। इसके बाद रिम्स ने उनके हालतों को देखकर दिल्ली एम्स रेफर कर दिया था। अब एम्स ने लालू यादव को फिर से रांची लौटा दिया है।



Suggested News