बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कैमूर में जमकर बवाल, कई जगहों पर लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BIG BREAKING : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कैमूर में जमकर बवाल, कई जगहों पर लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

KAIMUR : कल कैमूर जिले में एक नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस घटना के बाद कैमूर में बवाल मच गया. घटना की खबर सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित लोगों शहर में कई जगहों पर तोड़फोड़ किया. वहीँ लोगों ने कई जगहों पर आगजनी भी किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बल प्रयोग कर लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद लोगों का आरोश और बढ़ गया.

इसे भी पढ़े : जहानाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, चोरी की 10 बाइक के साथ 13 को किया गिरफ्तार

उन्होंने कई घरों में भी हमला बोल दिया. वहीँ सड़क से गुजर रही गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. कैमूर डीएम नवल किशोर चौधरी अपनी से लगातार शहर में घूमते रहे. उन्होंने लोगों से अपील किया की है कि आप लोग शांति बनाए रखे. कानून हाथ में ना ले. कानून अपना काम कर रहा है. उन्होंने कहा की घटना के चार आरोपियों में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकि दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश बनाया हुई है. दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

इसे भी पढ़े : बाबा रामदेव के अभियान से प्रेरित होकर युवक ने किया कुछ ऐसा की सबने की उसकी जमकर सराहना, पढ़िए पूरी खबर

वहीँ इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा की उन्हें न्याय चाहिए.  जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि न्याय जरूर मिलेगा. इस घटना में जो भी शामिल होगा. कानून के तहत उन लोगों को उसका सजा दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा की स्थिति नियंत्रण में है. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 


Suggested News