बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग: संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया गया, पूर्व मंत्री नीरज बने चीफ

बिग ब्रेकिंग: संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया गया, पूर्व मंत्री नीरज बने चीफ

PATNA : मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार में जदयू में उठापटक शुरू हो गई है। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव पार्टी के मुख्य प्रवक्ता को लेकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह को पद से हटा दिया है और उनकी जगह पूर्व मंत्री व एमएलसी नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अरविंद निषाद को भी फिर से प्रवक्ता बनाया गया है।  बताया जा रहा है कि संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता के पद के हटान के कई कारण सामने आ रहे हैं।

दस दिन पहले ही पार्टी ने घोषित की थी अपनी प्रवक्ताओं की टीम

बता दें कि जदयू ने दस दिन पहले ही अपनी नई प्रवक्ताओं की टीम घोषित की थी, जिसमें सात लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। पार्टी ने इस टीम को इंद्रधनुष के सात रंग बताए थे, लेकिन इस इंद्रधनुष के एक रंग को खुद ही बेरंग कर दिया गया। पार्टी ने अपने प्रदेश प्रवक्ता की नई सूची भी जारी कर दी है। नई सूची में नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता होंगे, वहीं उनके साथ पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, सुहेली मेहता, डा. अजय आलोक, निखिल मंडल, प्रगति मेहता, अरविंद मेहता, अरविंद निषाद, अभिषेक झा। 


Suggested News