बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से मचा हड़कंप! पेट्रोल पंप के कर्मी को बनाया निशाना

BIG BREAKING: दिनदहाड़े 10 लाख की लूट से मचा हड़कंप! पेट्रोल पंप के कर्मी को बनाया निशाना

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लगभग 10 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था कर्मी, जिस वक्त उसके साथ यह वारदात हुई।

इस बड़ी लूट के मामले में अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, स्वागत पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लगभग 10 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि मैनेजर और स्टाफ रुपए लेकर स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे। इस दौरान यह भी जानकारी मिली है कि वह दोनों रुपए जमा करने एनएच के रास्ते के बजाय अन्य रास्ते से जा रहे थे। बैंक जाने के दौरान ही अपराधियों ने उन पर धावा बोल दिया। तीन हथियारबंद अपराधियों ने रास्ते में रोककर उनसे रकम छीन ली और फरार हो गए।

मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। यह वारदात पेट्रोल पंप से आगे जमुनिया के पास हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। अभी लूट की रकम का सही अंदाजा नहीं लग सका है और अभी रुपयों का मिलान होना बाकी है।

Suggested News