बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : पटना के कुख्यात की पत्नी ने पुलिस को देखते ही छत से लूटे गए नोटों की बरसात कर दी, जानिए फिर क्या हुआ.....

BIG BREAKING : पटना के कुख्यात  की पत्नी ने पुलिस को देखते ही छत से लूटे गए नोटों की बरसात कर दी, जानिए फिर क्या हुआ.....

PATNA : सम्भवतः यह पटना का पहला वाकया है जब पुलिस किसी बैंक डकैत के घर पर छपेमारी के लिये धावा बोलती हो और डकैत की पत्नी छत से नोटों की बारिश कर देती हो। जी हां पटना के कदमकुआं थाना के निचली रोड मुहल्ले में बैंक डकैत अशोक सिंह के घर जब गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने जाल बिछाया तो ऊपर से नोट बिछा दिए गए। 

बता दें कि पुलिस जब अशोक सिंह की गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर दबिश दिया तो वो नहीं मिला। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विनय प्रकाश और दरोगा मुस्तफा की रेकी के बाद पुलिस वहां छपेमारी करने पहुंची थी। डकैत की पत्नी की नजर जैसे ही पुलिस वालों पर पड़ी, फिर क्या था आनन फानन में लूटे गए रुपये को छत से फेंकने लगी। 

पुलिस के द्वारा बैंक डकैत अशोक सिंह के घर से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है धनबाद के निरसा बाजार में एक्सिस बैंक से डकैतों ने दिनदहाड़े 2 दिन पहले 16 लाख रुपए की डकैती की थी। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान की थी। जिसका कनेक्शन पटना के अपराधियों से जुड़ा था। इसी सिलसिले में धनबाद के निरसा थाना की पुलिस पटना से कुख्यात जय सहनी को गिरफ्तार किया था।

सहनी पटना के सुल्तानगंज का रहनेवाला है। जय सहनी कुख्यात बैंक डकैत प्रेम सहनी के ग्रुप का है। सख्ती से पूछताछ के बाद बैंक डकैती में शामिल डकैतों का नाम बताया था।  उसकी निशानदेही पर ही बैंक डकैत अशोक सिंह के कदमकुआं स्थित घर पर छापेमारी की गई थी जहां वह नहीं मिला। 

अशोक सिंह के घर से बरामद नोटों पर बैंक की मुहर लगी है। पुलिस की छपेमारी के दौरान ही अपराधी की पत्नी ने छत से लूटे गए रुपये फेंकनी शुरू कर दी थी। 

Suggested News