बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : बिहार में 21 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले गए, देखें पूरी सूची...

Big breaking : बिहार में 21 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले गए, देखें पूरी सूची...

पटना. बिहार सरकार ने आईएएस अफसरों के बाद बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गये हैं। बिहार के 21 आईपीएस अधिकारियों को भी तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को हटा दिया गया है। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।

वहीं दरभंगा के एसएसपी बाबूराम को भागलपुर का एसपी बनाया गया है। समस्तीपुर के एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों को पटना का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जमुई के एसपी प्रमोद कुमार मंडल को पटना का रेल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को दरभंगा का एसपी बनाया गया है। वहीं किशनगंज के एसपी कुमार आशीष को पूर्वी चंपारण का एसपी बनाया गया है।

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनु को किशनगंज का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी अशोक कुमार सिंह को अररिया का एसपी बनाया गया है। पटना के ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश को सुपौल का एसपी बनाया गया है। मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार को बेगूसराय का एसपी बनाया गया है। अररिया एसपी हृदय कांत को समस्तीपुर एसपी, पटना के नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को कटिहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक पटना पश्चिमी अशोक मिश्रा को नालंदा एसपी, जयनगर के एसडीपीओ शौर्य सुमन को जमुई एसपी, पटना के नगर पुलिस अधीक्षक मध्य अमरीश राहुल को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।पुपरी के एसडीपीओ प्रमोद कुमार यादव को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक मधेपुरा बनाया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा अशोक कुमार प्रसाद को पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर, शिवहर के एसपी संजय भारती को रेल पुलिस अधीक्षक कटिहार ,विशेष सशस्त्र पुलिस एक के अपर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय को पुलिस अधीक्षक शिवहर, दाउदनगर के एसडीपीओ राजेश कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Suggested News