बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : इंडिगो के 15वें सालगिरह में शामिल होने जा रहा स्टाफ हुआ हादसे का शिकार, आज ही था मृतक का जन्मदिन

BIG BREAKING : इंडिगो के 15वें सालगिरह में शामिल होने जा रहा स्टाफ हुआ हादसे का शिकार, आज ही था मृतक का जन्मदिन

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बुधवार सुबह सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस में काम करनेवाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं उसके साथ मौजूद महिला भी घायल हो गई है, जिन्हें गंभीर हालत में पारस अस्पताल रेफर किया गया है। ये घटना करीब 6 बजे के आसपास की है

घटना एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास की है.है, जहां प्राइवेट बस ने इंडिगो के कर्मी को रौंद दिया। वहीं उसके साथ एक महिला भी घायल हो गई हैं, जिसे पारस अस्पताल रेफर किया गया है। मरने वाला युवक का नाम प्रिंस राज है. युवक इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल का कर्मचारी था.  जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारी 6.30 वाली शिफ्ट में थे. और आज सुबह पटना एयरपोर्ट इसी शिफ्ट में काम करने के लिए जा रहे थे। 

प्रिंस का था जन्मदिन

जानकारी के अनुसार हादसे में मौत का शिकार हुआ प्रिंस राज का आज ही जन्मदिन था। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि अपने जन्मदिन के दिन ही वह अपनी जिंदगी खो देगा।

इंडिगो की 15वीं सालगिरह

बताया गया कि आज इंडिगो का 15वां सालगिरह है, जिसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों युवक जा रहे थे, इसी दौरान बस ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। इस घटना में एक महिला के भी घायल होने की बात कही जा रही है। कर्मी की मौत के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 





Suggested News