बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छोटे भाई की जगह बारात लेकर पहुंचा बड़ा भाई, लड़की वालों ने लौटाई बारात

छोटे भाई की जगह बारात लेकर पहुंचा बड़ा भाई, लड़की वालों ने लौटाई बारात

EAST CHAMPARAN : जिले में बिना दुल्हन के एक बारात लौटने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पीपराकोठी से साहेबगंज आई बारात में दुल्हे के रुप में बड़े भाई को देख लड़की पक्ष वाले भड़क गए और शादी से इनकार कर दिया। 

BIG-BROTHER-REACHED-THE-PLACE-WITH-YOUNGER-BROTHER-INSTEAD-OF-RETURNING-BROTHER4.jpg

विवाद बढ़ा तो लड़की पक्ष व ग्रामीणों ने मिल कर पहले अगुआ की धुनाई की और फिर बारातियों को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष शादी में तय सामान लौटाने की बात कहने लगे। कुछ ग्रामीणों के समझाने पर लड़का पक्ष ने सामान वापस कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने बारातियों को मुक्त किया और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस गांव लौट आया।  

BIG-BROTHER-REACHED-THE-PLACE-WITH-YOUNGER-BROTHER-INSTEAD-OF-RETURNING-BROTHER3.jpg

मिली जानकारी के अनुसार पीपराकोठी निवासी एक लड़के की फोटो देखकर साहेबगंज के एक गांव में शादी तय हुई थी। लड़की के पिता और लड़का दोनों परदेस रहकर काम करते हैं। इस कारण अगुआ ने लड़का का फोटो दिखा शादी तय करा दी थी। लेकिन जब बारात दरवाजे लगी तो दूल्हा की जगह पर उसके बड़े भाई को देख कर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बारात बैरंग वापस लौट गई। 

Suggested News