बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर का बड़ा दावा, बोले- 'जदयू के कई MP-MLA भाजपा के संपर्क में'

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर का बड़ा दावा, बोले- 'जदयू के कई MP-MLA भाजपा के संपर्क में'

कटिहार. 2024 के चुनाव की पटकथा 2023 के आगाज के साथ ही शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा के कद्दावर नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बड़ा दावा किया है। वे जदयू के बड़ी संख्या में सांसद और विधायक भाजपा के संपर्क में होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ साथ जदयू के बड़ी संख्या में सांसद और विधायक पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश के राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके राजनीतिक भविष्य संकट में है और अब वह पूरा देश घूम कर समझ चुके हैं। कहीं पर उनके लिए कोई स्थान नहीं है। अब मुख्यमंत्री की स्थिति न घर के न घाट के वाली हो चुकी है।

दरअसल नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर राजद के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली थी। इससे बीजेपी बिहार की सत्ता से बहार हो चुकी है। जदयू से गठबंधन टूटते ही भाजपा नेता नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। अब तारकिशोर ने बड़ा दावा किया है।

Suggested News