बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप हुई बरामद, कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस

कटिहार में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप हुई बरामद, कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस

KATIHAR : कटिहार मे प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिरसा पेट्रोल पंप के पास एक मकान में छापेमारी कर इस खेप को बरामद किया है। इस उपलब्धि के बारे में मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि भाड़े के एक मकान में छुपा कर प्रतिबंध कफ सिरप के इस खेप को छुपा कर रखा गया था। 

जिसे पुलिस ने बरामद किया है। इसके बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है। हालाँकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है की प्रतिबंधित सिरप को कहाँ से लाया गया था। जबकि कटिहार के किस इलाके में इसे खपाने की तैयारी थी।   

बता दें की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सिरसा पेट्रोल पम्प के पास एक मकान में छिपाकर कफ सिरप की बड़ी खेप गयी है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उस मकान में छापेमारी की और भारी मात्रा में सिरप बरामद किया है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News