बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी के बड़े अपराधी के नेपाल में बदमाशों ने कर दी हत्या, बिहार से फरार होकर सीमा पार से चला रहा था अपराध का धंधा

सीतामढ़ी के बड़े अपराधी के नेपाल में बदमाशों ने कर दी हत्या, बिहार से फरार होकर सीमा पार से चला रहा था अपराध का धंधा

SITAMADHI :  सोनबरसा मे चौकीदार पुत्र की हत्या मामले का वांक्षित को नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय के मलंगवा में बुधवार की देर शाम गोली मार हत्या कर दी गई है। मृतक इंदल महतो कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार निवासी महेश महतो उर्फ बंडावा का पुत्र है। इसकी जानकारी सर्लाही जिला प्रहरी कार्यालय से दी गई है। 

जानकारी के अनुसार, मलंगवा के नगरपालिका-9 कृष्णामती कम्पाउंड पूर्व रिंग रोड समीप अज्ञात हमलावारों द्वारा इंदल को गोली मार दी गई। जिसे ईलाज के लिए मलंगवा स्थित प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा कुमारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है। घटना के संबंध में प्रहरी कार्यालय डीएसपी  माधव प्रसाद बुढाथाेकी ने बताया कि जांच की जा रही है। मृतक भारतीय है। वही गोली किसने चलाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी और परिजन नेपाल के लिए निकल गये है। 

नेपाल से चलाता था अपना अपराध का धंधा

बता दें कि मृतक सोनबरसा व कन्हौली थाना में कई संगीन अपराधों का फरारी है। जिसकी पुलिस वर्षों से खोज में लगी थी। इंदल महतो के छोटे भाई इंद्रजीत महतो का भी आपराधिक इतिहास था। जिसे चार साल पूर्व अररिया चौक पर दिन दहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हाल ही में एक वर्ष पूर्व बेला गांव में विष्णुपुर आधार गांव निवासी होम गार्ड में प्रतिनियुक्त जवान शिवजी महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो को गोली मार दी थी। जिसमें इंदल महतो भी हत्या का आरोपी था। उक्त घटना के बाद करीब डेढ़ साल से नेपाल में छिपा था। वहीं से अपना रैकेट चलाता था। 

मालूम हो कि वर्ष 2016 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जेल में रहते हुए पुलिस अभिरक्षा में नांमाकन वार्ड सदस्य के लिए पर्चा भरा था। जबकि पत्नी सीमा देवी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन किया और चुनाव जीत गई। उसी समय से इंदल का खौफ़ चलता था और सीमावर्ती क्षेत्रों में उनके नाम का दहशत था।

Suggested News