बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

80 डॉक्टर को बर्खास्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी, कहा आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

80 डॉक्टर को बर्खास्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी, कहा आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के लापरवाही की आये दिन खबरें सामने आती हैं। आम लोगों की हमेशा यह शिकायत होती है की डॉक्टर अस्पताल में अपनी ड्यूटी से गायब हैं। ऐसे डॉक्टर्स को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। 

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बताया की बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में 5 वर्षों से अधिक अवधि से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 80 से अधिक डॉक्टरों को कल कैबिनेट ने बर्खास्त कर दिया है। 

ऐसे बाकी बचे सैंकड़ों डॉक्टरों पर भी हमारी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा की कर्तव्य में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें की शक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस फैसले पर मुहर लगी। बर्खास्त किए गए इन डॉक्टरों को अररिया, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर और दरभंगा समेत अलग-अलग जिलों में भेजा गया था।

 

Suggested News