बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार का बड़ा निर्णयः अनुकंपा बहाली के नियम में किया बड़ा बदलाव, जानें...

नीतीश सरकार का बड़ा निर्णयः अनुकंपा बहाली के नियम में किया बड़ा बदलाव, जानें...

PATNA: नीतीश सरकार ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर बड़ा फैसला किया है। अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हों, अगर उनमें से किसी एक की मृत्यु होती है फिर भी उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल सकती है। सरकार ने पहले के आदेश में संशोधन किया है। 

पुराने नियम में किया बदलाव

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 5 अक्टूबर 1991 के अपने आदेश को संशोधित किया है। विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार के हस्ताक्षर से आज गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस विषय में विधि विभाग की राय मांगी थी। विधि विभाग ने राय दिया कि पति-पत्नी में कोई एक अवकाश ग्रहण कर चुका है। किसी एक की कार्यकाल में मृत्यु हो जाती है। ऐसे में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर बहाल किया जा सकता है। क्योंकि सेवा निवृति के बाद किसी को सरकारी सेवक नहीं माना जा सकता है। बाकी अनुकंपा की अन्य अहर्ता में कोई छूट नहीं दी जायेगी। 

बता दें, बिहार सरकार के समक्ष इस तरह के कई मामले सरकार के समक्ष आ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था। इसके बाद विधि विभाग की सहमति से समान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया। 




Suggested News