बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं

NEWS4NATION DESK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के बच्चों को बड़ा राष्ट्रवादी बताया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं लेकिन कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं। इसके लिए बच्चों से ज्यादा वे दोषी है जो इन्हें गलत दिशा में ले जाते है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं आज बुधवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एनसीसी के शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। हां, कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि गलत दिशा में जाने को लेकर बच्चों को इसका दोष नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा दे रहे हैं, दोष उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्हें गलत दिशा में मोड़ रहे लोग दोषी हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। उन्हें जिस तरह से प्रेरित किया जाना चाहिए, कभी-कभार लोग उन्हें उस तरीके से प्रेरित नहीं करते। बल्कि उन्हें तो गलत दिशा में भेज दिया जाता है।

बता दें कुछ दिन पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में 10 से 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है जो चिंता का विषय है।

Suggested News