बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री के 'खास' BJP विधायक का बड़ा खुलासाः JDU के कुछ लोग नीतीश कुमार को धोखा दे रहे, इस बार काफी सोच समझकर बनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुख्यमंत्री के 'खास' BJP विधायक का बड़ा खुलासाः JDU के कुछ लोग नीतीश कुमार को धोखा दे रहे, इस बार काफी सोच समझकर बनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष

PATNA: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा दिया है। जिस नीतीश कुमार ने आरीसीपी सिंह को एक अधिकारी से केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाया उसके बाद भी उनका झुकाव सत्ता की तरफ है। नीतीश कुमार हीं ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एक पीएस को इतना आगे बढ़ाया। दूसरे किसी नेता से यह संभव नहीं था। नीतीश कुमार के करीबी वर्तमान में बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सचेत करते हुए कहा कि आगे जब आप जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनायें तो सोच-समझकर बनायें।

आरसीपी सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि लगता तो यही है कि आरसीपी सिंह का समर्पण जेडीयू से अधिक भाजपा की तरफ है। नीतीश कुमार ने उनको विश्वास के साथ जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।ऐसा लगता है कि उन्होंने नीतीश कुमार की भावना का ख्याल नहीं रखा। नीतीश कुमार ने मंत्री पद का इश्यू आरसीपी सिंह पर छोड़ दिया था। एक मात्र नीतीश कुमार हैं जिन्होंने आरसीपी सिंह के लिए इतना किया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि नीतीश कुमार के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगला अध्यक्ष काफी सोच-समझकर बनाना चाहिए। लाभ लेकर जो धोखा दे दे, वैसे में इन्हें काफी विचार कर अध्यक्ष का पद देना चाहिए।

अति पिछड़ा समाज के नेता को बनायें राष्ट्रीय अध्यक्ष

ज्ञानू ने कहा कि हम किसी भी पार्टी में रहें लेकिन हम नीतीश कुमार के शुभचिंतक रहे हैं। हमारा रिश्ता नीतीश कुमार से पारिवारिक रहा है। उनके प्रति हमारे दिल में श्रद्धा है। उनके दल में ही कुछ ऐसे लोग हैं जो हमेशा टांग खिचाई में लगे रहते हैं. बीजेपी विधायक ज्ञानू ने कहा कि हमारी सलाह है कि नीतीश कुमार जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर किसी अति पिछड़ा को बिठायें। क्यों कि उपेन्द्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. वहीं बिहार अध्यक्ष भी कुशवाहा जाति से हैं। ऐसे में अति पिछड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। हालांकि यह पूरा मामला जेडीयू का है। फिर भी हमारी सलाह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर किसी विश्वस्त अति पिछड़ा समाज के नेता को बिठायें।  

Suggested News