बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पशुपति पारस का बड़ा खुलासा, बंगले में घुस गया था 'असामाजिक' तत्व, उसी ने लगाई झोपड़ी में आग,जानें वो कौन है ?

पशुपति पारस का बड़ा खुलासा, बंगले में घुस गया था 'असामाजिक' तत्व, उसी ने लगाई झोपड़ी में आग,जानें वो कौन है ?

PATNA: रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी टूट गई है। बेटे चिराग पासवान अब अकेले हो गये हैं। चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ 6 मे 5 सांसद चले गये हैं। पांचों सांसदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सभी पदों से हटा दिया है और चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संसदीय दल के नेता का जिम्मा भी सौंपा गया है। पारस अब अपने सांसदों के साथ पार्टी पर दावा ठोकने को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और सिंबल पर दावेदारी ठोक दी। 

अकेला हो गये चिराग

लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा सिंह, चंदन सिंह और प्रिंसराज एक साथ आ गए। लोजपा में बगावत के बाद पहली दफे मीडिया के सामने आये पशउपति कुमार पारस ने कहा कि लोजपा को तोड़ा नहीं बल्कि बचाया है। आगे उन्होंने और साफ किया किया आखिर लोजपा को बचाया कैसे .....रामविलास पासवान के भाई और हाजीपुर से सांसद पारस ने कहा कि लोजपा में असमाजिक तत्व घुस आया था। असमाजिक तत्व की वजह से पार्टी का अस्तित्व खत्म हो रहा था। 99 फीसदी वर्कर की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा था। लोजपा ने गलत तरीके से एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ा जिस वजह से पार्टी बिहार में खत्म होने के कगार पर पहुंच गई थी। 

लोजपा में असमाजिक तत्व कौन ?

पशुपति कुमार पारस ने आखिर किसे असामाजिक तत्व कहा? किसकी वजह से लोजपा के खात्मे की बात कही? दरअसल पारस ने बिना नाम लिये चिराग पासवान के सर्वेसर्वा और सलाहकार पर सीधा अटैक किया । उनका निशाना उस शख्स पर था जिसकी वजह से पार्टी की ये स्थिति हो गई है। पारस ने जिसे असमाजिक तत्व कहा उसके नाम से ही पार्टी के नेता परेशान हो जाते हैं। क्यों कि एक शख्स की वजह से पूरी पार्टी परेशान थी। सांसदों का भी कोई वैल्यू नहीं था। पशुपति पारस की भाषा में कहें तो अकेला वह असमाजिक तत्व ने लोजपा को तबाह कर दिया था। 



Suggested News