बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असर, 48 घंटे बाद ही सही पर जाग गया पुलिस मुख्यालय,पढ़िए कैसे....

न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असर, 48 घंटे बाद ही सही पर जाग गया पुलिस मुख्यालय,पढ़िए कैसे....

PATNA: बिहार में सुशासन की पुलिस क्राइम रोकने में ही फेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया हैंडल करने में भी फिसड्डी है। दिल्ली-मुंबई की बात छोड़िए पड़ोसी राज्य झारखंड़ और उत्तरप्रदेश भी बिहार से काफी आगे आगे हैं। यूं कहें कि बिहार पुलिस का नई तकनीक और मीडिया से तौबा कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार सरकारी महकमे को सोशल मीडिया पर एक्टिव होने और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की बात कहते हैं। लेकिन अधिकारी हैं कि सुनते ही नहीं।न्यूज4नेशन ने जब गहरी नींद में सो रहे बिहार पुलिस मुख्यालय को जगाया तो 48 घंटे बाद पुलिस मुख्यालय जाग गया है। 

जगाने के 48 घंटे बाद जागा पुलिस मुख्यालय

न्यूज4नेशन ने 20 जनवरी को ही यह सच्चाई बताई थी करोड़ों लागत से हाईटेक पुलिस मुख्यालय  तो बन गया लेकिन पुलिस हाईटेक नहीं हो सकी।बिहार पुलिस का ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट 28 नवंबर से खामोश रहने की खबर बताई। न्यूज4नेशन की इस खबर के 48 घंटे बाद मुख्यालय का ट्वीटर अकाउंट एक्टिव हो गया है। 22 जनवरी की शाम से ट्वीटर एक्टिव हो गया है और धड़ाधड़ ट्वीट हो रहा है।

बिहार पुलिस का ट्वीटर अकाउंट 28 नवंबर से था खामोश

आप इसी से समझ सकते हैं कि बिहार की तेजतर्रार पुलिस की क्या स्थिति है। बिहार पुलिस का वेरिफाइड ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 2 अक्टूबर के बाद कोई पोस्ट नहीं था। फेसबुक पर आखिरी पोस्ट पूर्व पीएम लाल बहादुर शाष्त्री के जन्मदिन पर नमन लिखा गया था। इसके बाद बिहार पुलिस की तकनीकी टीम आंख बंद कर सो गई। अब जरा ट्वीटर की बात कर लेते हैं. बिहार पुलिस का ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर 28 नवंबर 2020 को आखिरी ट्वीट था। आखिरी ट्वीट में पुलिस मुख्यालय की तरफ से क्राइम का रिलीज है। इसके बाद ट्वीटर के माध्यम से एक भी ट्वीट नहीं किया गया। मतलब साफ है कि बिहार पुलिस को फेसबुक और ट्वीटर से कोई मतलब नहीं है। आज भी बिहार पुलिस पुराने ढ़र्रे पर काम करना चाहती है। 28 नवंबर के बाद 22 जनवरी से ट्वीटर एक्टिव हुआ है। 

झारखंड पुलिस से सीखने की जरूरत

बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड की बात करें या फिर उत्तर प्रदेश की। इन राज्यों का पुलिस मुख्यालय लगातार एक्टिव रहता है। हर क्राइम पर  पुलिस मुख्यालय की तरफ से सफाई या फिर उपलब्धियों के बारे में ट्वीट किया जाता है या फेसबुक पोस्ट किया जाता है। लेकिन बिहार की पुलिस को इन सब से कोई मतलब नहीं। ऐसा नहीं कि बिहार पुलिस को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए संसाधन की कमी है,बल्कि अपने आप को बदलने की इच्छा शक्ति ही खत्म हो गई है। तभी तो ऐसी लापरवाही दिखती है। बिहार की पुलिस को अब छोटे राज्य झारखंड से सीखने की जरूरत है। 



Suggested News