बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में नक्सलियों का तांडव, कई घरों और वाहनों को फूंका, विधान पार्षद के चाचा को किया गोलियों से छलनी

औरंगाबाद में नक्सलियों का तांडव, कई घरों और वाहनों को फूंका, विधान पार्षद के चाचा को किया गोलियों से छलनी

Aurangabad : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां देव थाना क्षेत्र से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुदी बिगहा गांव में बीती रात नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया है। नक्सलियों ने गांव में लैंडमाइंस विस्फोट करते हुए कई घरों को फूंक डाला है। वहीं बिहार विधान पार्षद के सदस्य राजन सिंह के घर जमकर गोलियां बरसाई है। इस घटना में उनके चाचा नरेन्द्र की गोली लगने से मौत हो गई है। 

500 की संख्या में थे नक्सली, महिलाएं भी थी शामिल

बताया जा रहा है कि 500 की संख्या में आए नक्सलियों में महिलाएं भी शामिल थी। नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया। गांव में घुसते ही फायरिंग शुरु कर दी। वहीं बम विस्फोट किया। नक्सलियों ने विधान पार्षद सदस्य राजन सिंह के चाचा नरेन्द्र सिंह के घर पर जमकर गोलीबारी की। इस हमले में नरेन्द्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। नक्सलियों ने इस दौरान नरेंद्र सिंह के दरवाजा पर लगे तीन ट्रैक्टर को फूंक दिया।

नक्सलियों ने देव थाना के दफादार धनंजय सिंह, हाजी साहब के मकान में स्थित फर्नीचर की दुकान और बस संचालक सुनील कुमार सिंह के 4 बड़ी बस, 1 टेकर, 1 मारुति इको गाड़ी,1 बाइक को भी फूंक दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली इस दौरान लगातार फायरिंग और नारेबाजी कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सीआरपीएफ 

देव थाना के सुदी बिगहा मोड़ के पास हुए नक्सली हमला की सूचना जैसे ही सीआरपीएफ को लगी सीआरपीएफ और देव थाना की सीआईटी टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच इस दौरान जमकर मुठभेड़ हुई। बाद में सीआरपीएफ को भारी पड़ता देख नक्सली फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

फिलहाल मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए है। नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए सर्च अभियान जारी है। 

आकाश की रिपोर्ट

Suggested News