बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : आकाशीय बिजली से 24 लोगों की गई जान, 2 दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

बड़ी खबर : आकाशीय बिजली से 24 लोगों की गई जान, 2 दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

NEWS4NATION DESK : आकाशीय बिजली की रविवार को उत्तर प्रदेश में जहां 24 लोगों की जान ले ली। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि यूपी में रविवार को आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सबसे ज्यादा फतेहपुर और कानपुर के हैं।  जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  वहीं आकाशीय बिजली सेमवेशियों की भी मौत हुई है। 

बताया जा रहा है कि कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से झुलस गए।  जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

फतेहपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि सात लोग झुलस गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं आकाशीय बिजली से एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों की भी मौत हुई है।
 इसके साथ हीगाजीपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जालौन में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
 
 चित्रकूट में आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

वहीं झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से 4 किसानों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक किसान बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान खेतों पर धान की रोपाई कर रहे थे।  

Suggested News