बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : 1 एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जांच के नाम पर वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली

बड़ी खबर : 1 एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जांच के नाम पर वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली

KATIHAR : अभी-अभी कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी गाड़ियों से अवैध वसूली के आरोप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि जिले के पोठिया थाना में पदस्थापित चार पुलिसकर्मी नरहैया पेट्रोल पंप के निकट वाहनो से अवैध वसूली कर रहे थे। जिसकी शिकायत वरीय अधिकारी से की गई।

बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत डीजीपी तक पहुंच गई। जिसके बाद डीजीपी ने फौरन उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया। डीजीपी के आदेश के बाद चारो पुलिसकर्मियों को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार चार पुलिसकर्मियों में एक ए.एस.आई भी शामिल है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News