बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार के 5 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोनो को दी मात,आज अस्पताल से मिल गई छुट्टी

बड़ी खबर : बिहार के 5 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोनो को दी मात,आज अस्पताल से मिल गई छुट्टी

Patna : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है जहां 5 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पांचो मरीजों को आज पटना के एनएमसीएच से छुट्टी मिल गई है। 

एनएमसीएच में कोरोना के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज तीसरी बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। 


इन पांच मरीजों में चार सिवान जिले के और पांचवा पटना के खेमनीचक का है। एक साथ पांच मरीजों के स्वस्थ होने के बाद बिहार को कोरोना के खौफ से थोड़ी राहत मिली है। 

बता दें कि इसके पहले भी बिहार के तीन मरीजों ने कोरोना को मात दी है।इस तरह से यह आठ पर पहुंच गई है,जिन्होंने कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हुए हैं।बता दें कि बिहार में अभी तक 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।इन 32 में से अब तक 8 चंगा हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News