बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : राष्ट्रीय राजधानी में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, एक एंबेसी के क्वॉर्टर में घटना को दिया अंजाम

बड़ी खबर : राष्ट्रीय राजधानी में  5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, एक एंबेसी के क्वॉर्टर में घटना को दिया अंजाम

News4nation desk : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चाणक्यपुरी थाना इलाके में स्थित एक एंबेसी के क्वॉर्टर में पांच साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। इस घटना को पड़ोसी ने अंजाम दिया। उसे पकड़ लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि बच्ची को मोबाइल फोन पर गेम खिलाने के बहाने बच्ची के साथ गंदा काम किया गया। घटना के बाद से बच्ची बहुत डरी हुई है, वह किसी से बात नहीं कर रही है। परिजन उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इधर परिजनों के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 25 साल है। उसके पिता एंबेसी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, जबकि बच्ची के पिता भी इसी एंबेसी में काम करते हैं। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह कुछ काम नहीं कर रहा था। वह यहां अपने पिता के साथ एंबेसी क्वॉर्टर में ही रह रहा था।
 
 बताया जाता है कि शनिवार सुबह उसने बच्ची को घर पर अकेला देखा। इसके बाद उसने मोबाइल फोन पर गेम खिलाने के बहाने बच्ची के साथ गलत हरकत की। वह बच्ची को उस वक्त अपने साथ लेकर आया। जब वह अपने क्वॉर्टर के बाहर खेल रही थी, उसने अपने क्वॉर्टर में वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त उसके घर पर उसके अलावा और कोई नहीं था।

घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची। वहां उसकी मम्मी ने उसकी हालत देखी। उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Suggested News