बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : 7 करोड़ का इनामी आतंकवादी हमजा, हवाई हमले में मारा गया

बड़ी खबर : 7 करोड़ का इनामी आतंकवादी हमजा, हवाई हमले में मारा गया

NEWS4NATION DESK : मारे गए आतंकवादी का नाम- हमजा, बाप का नाम-ओसामा बिन लादेन, पेशा- आतंक फैलाना, इनाम- 7 करोड़।

जी हां इस आतंकवादी पर अमेरिका ने 7 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था। हमजा दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का बेटा था। बता दें कि ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिकों ने पाकिस्तान में उसके ही घर में मार गिराया था।

ओसामा बिन लादेन अलकायदा नाम का आतंकी संगठन चलाता था और वह पूरी दुनिया में इस्लाम कायम करना चाहता था। ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में ही अमेरिका में आतंकवादी हमला कर हजारों निर्दोष लोगों को मार दिया गया था।

इसके बाद ओसामा बिन लादेन को अमेरिका के सील कमांडो के द्वारा 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में उसी के घर में मार गिराया गया था।

बता दें कि ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा कई दफा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका पर हमले की धमकी दे चुका था।

बताया जा रहा है कि अमेरिका खुफिया विभाग बरसों से हमजा के पीछे लगा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हमजा को कब और कैसे मारा गया। लेकिन इस गोपनीय अभियान के बारे में जो जानकारी मिल रही है उसमें अनुसार  हमजा हवाई हमले में मार दिया गया है।

 गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से हमजा 15 में स्थान पर था। लादेन की तीसरी पत्नी से हमजा का जन्म हुआ था। हमजा पर अमेरिका ने 7 करोड रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Suggested News