बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : घरों मे नर्सिंग होम और क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, नगर निगम वसूलेगा जुर्माना

बड़ी खबर : घरों मे नर्सिंग होम और क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, नगर निगम वसूलेगा जुर्माना

Patna : राजधानी पटना में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर हॉस्पिटल, क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों के लिए बुरी खबर है। नगर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।  

सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार नगर निगम ने इसे लेकर सर्वे कराया है। सर्वे में राजधानी के तकरीबन 150 डॉक्टर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर नर्सिंग होम और क्लिनिक चलाते पाये गये है। निगम अब इनपर कार्रवाई करेगी। 

इसके लिए पटना नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टरों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जो बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर अपने घरों में हॉस्पिटल या क्लीनिक चलाने के साथ ही पार्किंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं।

नगर निगम इन डॉक्टरों से पटना नगर निगम 5-5 लाख रुपये जुर्माना के साथ-साथ होल्डिंग टैक्स भी वसूल करेगी।  इससे नगर निगम को लगभग 8 करोड़ रुपए का अतिरिक्त इनकम होगा। जिसका इस्तेमाल विकास के कार्यों में किया जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर मकान, दुकान बनाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। इससे एक तरफ जहां सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वही लोग सुविधाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
 



 
 

Suggested News