बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को लेकर बाढ़ कोर्ट पहुंची पुलिस, कोर्ट में किया गया पेश

बड़ी खबर : कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को लेकर बाढ़  कोर्ट  पहुंची पुलिस, कोर्ट में किया गया पेश

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है। जहां  पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को बाढ़  कोर्ट पहुंच गई है।  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया है। 


बता दें कि अनंत सिंह की पेशी को लेकर बाढ़ कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा खुद मौके पर मौजूद है। 

बाढ़  कोर्ट में पटना पुलिस के साथ-साथ रैफ को तैनात किया गया है। सभी आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्र  पुरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। 

बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची है।

अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से सीधा बाढ़ ले जाया गया है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया  है।  

गौरतलब है कि 17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

जिसके बाद बिहार पुलिस द्वारा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड का आवेदन दिया गया था। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया   बिहार पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले आज पटना पहुंची है। हालांकि  पटना  पुलिस ने चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अनंत सिंह को सोमवार दो बजे तक पटना के बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

Suggested News