बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार के 15 IAS अधिकारी बने विधानसभा चुनाव के प्रेक्षक, देखिए पूरी सूची.....

बड़ी खबर : बिहार के 15 IAS अधिकारी बने  विधानसभा चुनाव के प्रेक्षक, देखिए पूरी सूची.....

PATNA : बिहार के 15 आईएएस अधिकारियों को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव उपचुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने इन सभी आईएएस अधिकारियों को वर्ष 2019 के द्वितीय छमाही मे झारखंड समेत कई राज्यों में  होने वाले आम चुनाव  हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया है।

इस संबंध में बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को सूचित किया है। इन सभी आईएएस अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग 23 सितंबर को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र ऑडिटोरियम हॉल में निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जाएगी। उस बैठक में सभी अधिकारियों को जो प्रेक्षक के रूप में मनोनीत किए गए हैं उन्हें उपस्थित रहना अनिवार्य है।

जिन लोगों को प्रेक्षक बनाया गया है उनमें हैं- दिवेश सेहरा, कुलदीप नारायण, धर्मेंद्र सिंह, अरुण प्रकाश, अभय राज, मिथिलेश कुमार, विवेकानंद झा, हरेंद्र नाथ दुबे, सुरेंद्र झा, गोरखनाथ, जय सिंह, दिनेश कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, उदय कुमार सिंह, गिरिवर दयाल सिंह शामिल हैं। 

बता दें कि इस साल के अंत में झारखंड, हरियाणा और  महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव होने है। इसके साथ ही बिहार समेत देश के कई राज्यों में उपचुनाव होने हैं।  

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News