बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग न्यूज: अश्विनी वैष्णव बने रेल मंत्री, पीयूष गोयल को कपडा मंत्रालय, अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार

बिग न्यूज: अश्विनी वैष्णव बने रेल मंत्री, पीयूष गोयल को कपडा मंत्रालय, अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार

DESK: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। उनके पास आइटी मिनिस्ट्री भी रहेगी। जबकि पीएम मोदी साइंस व टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री देखेंगे। पीयूष गोयल कपडा मंत्रालय व वाणिज्य मंत्रालय के मंत्री होंगे।

इसके अलावा नये पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बनाया गया है। उनके कद में विस्तार हुआ है। जबकि शिक्षा मंत्रालय धमेंद्र प्रधान को मिला है। प्रधान पहले पेट्रोलियम मंत्री थे। प्रधान के पास कौशल विकास मंत्रालय का भी प्रभार है। कांग्रेस छोड कर बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। पुरुषोत्तम रूपाला को मत्स्य व दु्ग्ध मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। मिनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को खेल व युवा मामलों व सूचना प्रसारण मंत्री होंगे। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। पशुपति को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। पहले इस मंत्रालय की मंत्री अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल थी। बीजेपी के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावारण मंत्रालय का भी मंत्री बनाया गया है।  

किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल आयुष मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वह देश के नॉर्थ इस्ट मामलों को भी देखेंगे। बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को देश का नया ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। आरके सिंह देश के गृह सचिव भी रह चुके हैं। जदयू के अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे नारायण राणे को लघु व मध्य उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। नारायण स्वामी सोशल जस्टिस, पंकज चौधरी को वित्त राज्य मंत्री जबकि वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। प्रह्लाद पटेल को जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री बने हैं। अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनी हैं। अजय कुमार को गृह राज्य मंत्री, अजय भट्ट को रक्षा व पर्यटन विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है।



खबर अपडेट हो रही है। 



Suggested News