बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध, हुड़दंग मचाने वाले जायेंगे हवालात

बड़ी खबर : होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध, हुड़दंग मचाने वाले जायेंगे हवालात

Gopalganj : जिले में होली के दिन अश्लील गाना और डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही होली खेलने के दौरान हुड़दंग मचाने और कपड़ा फाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

इस बावत जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

हथुआ एसडीएम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन किसी भी प्रकार का कोई डीजे नहीं बजेगा। वहीं अश्लील गाना बजाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि होली के दिन  हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर होगी। अगर कोई हुड़दंग मचाता और लोगों के जबरन कपड़े फाड़ता नजर आया तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Suggested News