बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबरः बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा.....

बड़ी खबरः बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा.....

PATNA: बड़ी खबर बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी(रेरा) से निकल कर सामने आ रही है। रेरा के सदस्य आरबी सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने शनिवार को ही अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा भेजने के बाद आरबी सिन्हा ने सभी व्हाट्सअप्प ग्रुप से भी अपने आप को रिमूव कर लिया है।

न स्वीकार किया न इनकार 

बताया जाता है कि रेरा के सदस्य आर.बी. सिन्हा ने अपना इस्तीफा-पत्र उचित फोरम पर भेज दिया है। साथ ही दफ्तर आना भी बंद कर दिया है। लिहाजा उनके बेंच में होने वाली सुनवाई स्थगित की गई है। रेरा दफ्तर में भी इसकी चर्चा काफी तेज है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है । हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजह क्या है यह पता नहीं चला है। इस संबंध में जब हमने आरबी सिन्हा से जानना चाहा उन्होंने साफ-साफ बोलने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने  इस चर्चा को न तो खारिज किया और न ही स्वीकार। उन्होंने कहा कि रेरा के पीआरओ से इस संबंध में बात करें। 

मार्च 2018 में हुई थी नियुक्ति

हालांकि रेरा के ऑफिशियल पेज पर अब भी मेंबर के तौर पर आरबी सिन्हा का नाम और फोटो दर्ज है। बता दें, आरबी सिन्हा इंडियन ऑडिट सर्विस के अधिकारी रहे हैं। मार्च 2018 में उन्हें रेरा का मेंबर बनाया गया था। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मार्च 2018 में पांच साल या 65 साल की अवधि जो भी पहले हो तक के लिए की गई थी। 

 

Suggested News