बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बीजेपी विधायक का रायफल हुआ जब्त, हाथी पर चढ़कर हथियार लहराना पड़ा महंगा

बड़ी खबर :  बीजेपी विधायक का रायफल हुआ जब्त,  हाथी पर चढ़कर हथियार लहराना पड़ा महंगा

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लौरिया बीजेपी विधायक विनय बिहारी के राइफल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेतिया एसपी जयंतकांत के आदेश पर बेतिया एसडीपीओ पंकज रावत ने उनके रायफल को जब्त किया है। 

बताया जा रहा है कि लौरिया विधायक हाथी पर चढ़कर हथियार लहरा रहे थे। उनका हाथी पर चढ़कर हथियार लहराने की खबर मीडिया द्वारा चलाई गई थी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और यह कार्रवाई की गई है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार विधायक हाथी पर बैठकर जिस रायफल को लहरा रहे थे उसका लाइसेंस उनके नाम पर नहीं है। बल्कि उनकी पत्नी के नाम पर है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

बता दें कि गुरुवार को विधायक विनय बिहारी का हाथी पर चढ़कर रायफल लहराता वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को योगापट्टी थाने की  पुलिस ने उक्त रायफल को जांच के लिए थाने लाई थी। जांच में यह बात सामने आई कि रायफल का लाइसेंस उनके नाम पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी के नाम पर है।  


Suggested News