बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटाखा बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, 4 गंभीर रुप से घायल, दर्जनों मवेसी भी मरे

बड़ी खबर : पटाखा बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, 4 गंभीर रुप से घायल, दर्जनों मवेसी भी मरे

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घटना में कई मवेशियों की जान जाने की भी खबर है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेतिया के हरदीपट्टी में पटाखा बनाने के बारुद्ध में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसें में जहां नुरैन मियां नामक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए है। वहीं के अनवारूल मियां, मुख्तार मियां, मेराज अंसारी, नजया खातुन गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिये बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इससे अगल-बगल के चार लोगों के घर भी ध्वस्त हो गये है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस विस्फोट और धमाके में दर्जनों मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है। 

घटनास्थल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।  

Suggested News