बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : रेल थाना पुलिस की कस्टडी से फरार दोनों लुटेरे पंडारक से गिरफ्तार

बड़ी खबर : रेल थाना पुलिस की कस्टडी से फरार दोनों लुटेरे पंडारक से गिरफ्तार

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाढ़ ट्रेन लूट कांड के आरोपी और रेल पुलिस के कस्टडी से फरार हुए दोनो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो की गिरफ्तारी पंडारक थाना पुलिस ने की है। 

बताया जा रहा है कि रेल पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद दोनो मोकामा की तरफ भागे थे। जिसकी सूचना रेल पुलिस द्वारा मोकामा और पंडारक थाना को दी गई थी। 

सूचना मिलने के बाद से दोनो थानों की पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मोकामा थाना और पंडारक थाना पुलिस ने पंडारक थाना क्षेत्र के छपेरातर गांव से दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया है। 

बता दें  बाढ़ रेल पुलिस द्वारा 1 दिन पूर्व हथियार के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें दो अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार हो गय़े थे। 

बताया जा रहा है कि बाढ़ रेल थाने में हाजत नहीं होने के कारण घटना हुई है। वहीं इसमें रेल पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है।

घटना के बाद से विभागिय कार्रवाई और मामले की जांच शुरु हो गई है। 

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट

Suggested News