बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : मध्यप्रदेश से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक यात्रियों से भरी बस के नदी में गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं तकरीबन दो दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मध्य-प्रदेश के रायसेन में बीती देर रात सवारियों से भरी बस तेज रफ्तार जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्ताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Suggested News