बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बक्सर के कांग्रेस विधायक पर अपहरण का केस दर्ज, अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को अगवा करने का आरोप

बड़ी खबर : बक्सर के कांग्रेस विधायक पर अपहरण का केस दर्ज, अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को अगवा करने का आरोप

BUXER : बक्सर सदर के कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनपर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। विधायक के अलावे उनके तीन अन्य सहयोगियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि उन्होंने अपनी ही पार्टी की युवा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय को अगवा किया था। पंकज ने इसकी सूचना पहले जिले के धनसोई थाने को दी थी, लेकिन थानेदार ने मामला दर्ज नहीं किया था।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने घटना को उत्तर प्रदेश के चंदौली होने की बात कह कर केस लेने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद पीड़ित कांग्रेस के जिला युवा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय मुगलसराय गए और वहां मुगलसराय कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News